Samastipur News:जरूरतमंदों को मिला सर्दी से राहत का सहारा

प्रखंड क्षेत्र के बराही गांव में आरोग्य जीवन सोशल हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा सर्दी के मौसम में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई.

Samastipur News:बिथान : प्रखंड क्षेत्र के बराही गांव में आरोग्य जीवन सोशल हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा सर्दी के मौसम में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई. फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद विकलांगों एवं विधवा महिलाओं के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई गई. यह कार्यक्रम डॉ. आशीष अनेजा के सहयोग से फाउंडेशन के डायरेक्टर मेराज हसन के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इसमें मानवता और सेवा का सशक्त संदेश देखने को मिला. लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए फाउंडेशन ने समाज के सबसे कमजोर और असहाय वर्गों को प्राथमिकता देते हुए यह सेवा कार्य किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं शामिल हुईं। कंबल पाकर उनके चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। आयोजन स्थल पर सेवा और सहयोग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर मेराज हसन ने कहा कि आरोग्य जीवन सोशल हेल्थ केयर फाउंडेशन समाज सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य मानता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं आपदा राहत से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंच सके। डॉ. आशीष अनेजा ने फाउंडेशन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर जरूरतमंदों के लिए आगे आते हैं, तभी एक सशक्त, संवेदनशील और मानवीय समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने इस तरह के सेवा कार्यों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। लाभार्थियों ने कंबल पाकर फाउंडेशन और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को मानवता की मिसाल बताते हुए इसे प्रेरणादायक करार दिया।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >