Samastipur News:जिले के प्रभारी मंत्री ने बच्चों को सौंपा खेल मैदान

प्रखंड 2,उच्च विद्यालय में मनरेगा से बने खेल मैदान का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया.

Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड 2,उच्च विद्यालय में मनरेगा से बने खेल मैदान का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया. मंत्री के पहुंचने पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, पीओ मनरेगा महेश भगत ने सम्मानित किया. मुखिया कल्याणपुर गंगा देवी ने चादर, फूल-माला से सम्मानित किया. प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल ग्राउंड का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला में सरकार द्वारा दो सौ खेल ग्राउंड का निर्माण कराया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मानसिक शारीरिक विकास के साथ विद्यालय में पढ़ाई के साथ कल्याणपुर प्रखंड में खेलकूद के लिए राज्य सरकार के द्वारा बच्चों को खेल ने के लिए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रेसिंग ट्रैक जिम के लिए बढ़ावा देने के लिए बच्चों को खेल मैदान का सरकार के द्वारा निर्माण किया जा रहा है. कल्याणपुर प्रखंड के जीविका को तीन करोड़ 41 लाख पांच हजार रुपए दिया गया है. मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ महेश भगत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय, सिमरिया भिंडी पंचायत के मुखिया सामंत कुमार, डीपीओ अविनाश कुमार मनरेगा कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >