Samastipur News:हसनपुर के लाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

पटना के आईजीआईएमएस के ऊर्जा भवन सभागार में नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हसनपुर के लाल डॉ अजीत कुमार को सम्मानित किया.

Samastipur News:हसनपुर : पटना के आईजीआईएमएस के ऊर्जा भवन सभागार में नौवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हसनपुर के लाल डॉ अजीत कुमार को सम्मानित किया. डॉ कुमार को इमरजेंसी क्रिटिकल केयर में बेहतर कार्य को लेकर मेडल व प्रमाण पत्र दिसर गया है. बता दें कि हसनपुर निवासी निवासी डॉ अजीत कुमार काफी समय तक आईजीएमएस में कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में सहरसा में कार्यरत है. कार्यक्रम में राज्यपाल ने बताया कि डॉ अजीत ने कम समय में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर अपनी उपलब्धि हासिल की है. बता दें डॉ कुमार प्रखंड के मल्हीपुर निवासी अधिवक्ता शिवशंकर प्रसाद यादव के पुत्र हैं. बधाई देने वालों में डॉ आरके यादव, शिवचंद यादव, गौरीशंकर यादव, संदीप पाटिल, अमित किशोर राय, अरुण कुमार घोष, संजीव यादव, सुजीत यादव, पंकज यादव, सचिन कुमार, आलोक बड़बड़िया, नितिन दत्ता, विकास सिंह, सिकन्दर यादव, अमित अग्रवाल, डॉ राजेश यादव, डॉ टीएन यादव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >