Samastipur News:भाजपा की बैठक में विधान सभा चुनाव पर रहा फोकस

प्रखंड के गौसपुर सरसौना में मंडल अध्यक्ष विवेक साहू की अध्यक्षता में भाजपा ताजपुर उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई.

Samastipur News: ताजपुर : प्रखंड के गौसपुर सरसौना में मंडल अध्यक्ष विवेक साहू की अध्यक्षता में भाजपा ताजपुर उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. संचालन मंडल महामंत्री उदयचल गिरी ने किया. इसमें मंडल कमेटी की घोषणा की गयी. जिसमें उपाध्यक्ष बिंदेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, संजय केसरी, रोहित वर्मा बनाये गये. मंडल महामंत्री उदयचल गिरी, प्रमोद सिंह कुशवाहा, मंत्री पद का दायित्व रंजीत शर्मा, तुलसी पासवान, नीरजा देवी, प्रमिला देवी व किरण कुमारी को दायित्व दिया गया. मौके पर ज्ञान शंकर कौशल, मोहन मलिक, राजेश सिंह कुशवाहा, सुरेश शाह, पंकज कुमार सिंह, राज कुमार पंडित, विनय कुमार, रोशन कुमार, रविंद्र सिंह, कमलेश ठाकुर, मुकेश कुमार, संजय कुमार सिंह, कन्हाई सिंह, बिंदेश्वर सिंह, सिकंदर प्रसाद रंजन, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार सत्य, अनिल कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे. बिथान : भाजपा बिथान दक्षिणी मंडल की पहली कार्यसमिति बैठक बड़ी ठाकुरबाड़ी में हुई. इसमें संगठन को मजबूत करने व आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई. अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार निषाद ने की. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक निषाद, जिला महामंत्री रामबालक कुशवाहा, सत्यनारायण ब्रह्मचारी, सूरज जायसवाल, उत्तरी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुशवाहा, महामंत्री आलोक कुमार, सनातन कुमार, संतोष संगम, आकाश कुमार उपस्थित रहे. वारिसनगर : प्रखंड के रोहुआ पूर्वी में प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार पोद्दार ने की. संचालन आदित्य कुमार ठाकुर उर्फ पिंटू ने किया. जिला मंत्री विशुनदेव कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा की तैयारी में जुट जाने को कहा. संजय कुमार पोद्दार, अर्जुन पोद्दार, प्रेम कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार, रामाकांत सहनी, सुरेंद्र प्रसाद साह, दीपनारायण पोद्दार आदि मौजूद रहे. उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर देसुआ काली स्थान परिसर में उजियारपुर भाजपा उत्तरी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरुआत की. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय दास ने की. संचालन मंडल उपाध्यक्ष कृष्णकांत पांडेय ने किया. भाजपा नेता कमलकांत राय ने सभी बूथ कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया. मौके पर चंदन कुमार मिश्रा, जितेंद्र झा, मदन पांडेय, मनोज पांडेय, सुजय पांडेय, शैलेंद्र राय, रुमान अहमद साबरी, अमित कुमार चौरसिया, शंकर प्रसाद सिंह, श्रीनारायण सिंह, चंद्रनारायण सिंह, जिपा अमृत चौधरी, मुन्ना झा, देवकांत झा, घनश्याम झा, मिंटू पांडेय, महेश ठाकुर, कृष्णदेव राय, प्रमोद कुमार पांडेय, विकाश कुमार पटेल, राहुल कुमार, दुखन राय, जितेंद्र राय, सुनील पांडेय, हनुमान सहनी, दिनेश पांडेय, अरविंद पांडेय, चंदेश्वर राय, मुकुल पांडेय थे. मोहिउद्दीननगर : डाक बंगला परिसर में भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की. संचालन अखिलेश चौधरी ने किया. वरीय नेता चंद्रकांत चौधरी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरूरी है. बूथों पर कार्यकर्ता जितने संगठित होंगे चुनाव जीतने में उतनी ही आसानी होगी. जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मंडल प्रभारी वीर बहादुर सिंह, जितेश सिन्हा, राजेश ओझा, रोशन कुशवाहा, राजा प्रीतम, उदय सिंह, विद्यासागर चौधरी, इंदु देवी, चंदा कुमारी पोद्दार, प्रकाश साह, अजीत साह, अगम कुमार पोद्दार, कारी देवी, अनिल पासवान, ललिता देवी, अविनाश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >