Samastipur News:छात्रों में कलात्मक प्रतिभा को निखारता है उत्सव : जूही

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के मल्टी परपस हॉल में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव में मंगलवार को पटना संभाग के 21 विद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया

Samastipur News:, पूसा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के मल्टी परपस हॉल में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव में मंगलवार को पटना संभाग के 21 विद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने कहा कि कला उत्सव छात्रों में कलात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. यह एक मंच है जहां छात्र अपनी कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करते हैं. जिससे कला को शिक्षा में एकीकृत करने में मदद मिलती है. कला उत्सव भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, कला रूपों और विरासत को प्रदर्शित करता है. यह कार्यक्रम शिक्षा में कला को शामिल करने और छात्रों के समग्र विकास में कला के महत्व को उजागर करने पर जोर देता है. उन्होंने कहा कि कला उत्सव छात्रों को अपनी कलात्मक प्रतिभा को विकसित करने और प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. यह कार्यक्रम छात्रों को एक साथ लाता है. इससे वे एक-दूसरे की कला और संस्कृति को समझ सकते हैं. उसका सम्मान कर सकते हैं. कहा कि कला उत्सव छात्रों को अपनी भावनाओं और विचारों को कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है. जिससे रचनात्मकता का विकास होता है. मौके पर कुन्दन कुमार मिथिला पेंटिंग कलाकार एवं राजीव रंजन जेई शिवाजीनगर का विद्यालय के प्राचार्य डॉ टीएन शर्मा ने स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया. प्रतिभागियों ने आर्केस्ट्रा, स्वर वाद्य एवं समूह गीत से सभी का मन मोह लिया. मूल्यांकन जूही कुमारी और कुन्दन कुमार ने किया. मौके पर उप-प्राचार्य राजीव शंकर झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >