Samastipur News:वार्षिकोत्सव में छात्राओं की कला प्रस्तुति रही सराहनीय

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय हरपुर अलौथ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ दिलीप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया.

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय हरपुर अलौथ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि एसडीओ दिलीप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. छात्राओं ने मुख्य अतिथि के सम्मान में गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये. दर्शकों ने इसे खूब सराहा. कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >