उजियारपुर . थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर वार्ड एक में अवैध शराब की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची एएलटीएफ पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी स्व. बलदेव महतो के पुत्र सुरेश महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
