भीषण गर्मी से विद्यालय के वर्ग कक्ष में मूर्छित हुए शिक्षक

तपिश व उपलती लू ने इंसान व जीवजंतुओं का जीना मुहाल कर रखा है. वहीं मंगलवार को इस तपिश का दुष्प्रभाव देखने को मिला. जहां दिन के करीब ग्यारह बजे प्रखंड के उमवि. माधोपुर उर्दू में शिक्षण कार्य कर रहे एक शिक्षक अचानक मूर्छित हो जाते हैं.

वारिसनगर : तपिश व उपलती लू ने इंसान व जीवजंतुओं का जीना मुहाल कर रखा है. वहीं मंगलवार को इस तपिश का दुष्प्रभाव देखने को मिला. जहां दिन के करीब ग्यारह बजे प्रखंड के उमवि. माधोपुर उर्दू में शिक्षण कार्य कर रहे एक शिक्षक अचानक मूर्छित हो जाते हैं. इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु कुमार साह ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक मृत्युंजय कुमार करीब ग्यारह बजे अपने वर्ग कक्ष में अचानक बेचैनी महसूस करते हुए मूर्छित हो जाते हैं. बताया कि तत्क्षण ग्रामीण चिकित्सक की मदद से उनकी उपचार की गयी. करीब घंटे भर बाद राहत महसूस करने की बातें बताने पर उनको अपने घर पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >