विभूतिपुर सीएचसी में हेल्दी बेबी शो, स्वस्थ बच्चों को किया गया सम्मानित

विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बाल विकास परियोजना के साथ मिलकर 'हेल्दी बेबी शो' का सफल आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना था. स्वास्थ्य और पोषण के आधार पर चुने गए बच्चों को सम्मानित किया गया.

Samastipur News: विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और स्वच्छता के प्रति माताओं एवं अभिभावकों को जागरूक करना था.

स्वास्थ्य और पोषण के आधार पर हुआ चयन

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने किया. हेल्दी बेबी शो में क्षेत्र के कई स्वस्थ बच्चों ने भाग लिया. निर्णायकों ने बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण की स्थिति और शारीरिक विकास के आधार पर विजेताओं का चयन किया.

प्रतियोगिता में तनया सिंह एवं सूर्या ने प्रथम, मायरा शर्मा ने द्वितीय और रितिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं आदित्य कुमार, शिव्यांशी सिंह, दिव्यांशी भारती और प्रियांशी रानी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार

प्रतियोगिता के समापन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार और सीडीपीओ डॉ. सुनीता कुमारी ने विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

माताओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने, संतुलित आहार देने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर एलएस ऋचा कुमारी, प्रीति कुमारी, बीएचएम अनिल कुमार राय, बीसीएम रंजना कुमारी, आशा फेसिलेटर कल्याणी कुमारी सहित स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए नई व्यवस्था, ई-शिक्षाकोष डेटा से तय होगी जरूरत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >