विभागीय ऊंचाई पर ले जाए डाकघर को : पीएमजी

उत्तरी परिक्षेत्र के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया और विभागीय कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निर्देश दिया।

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : उत्तरी परिक्षेत्र बिहार के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बुधवार को समस्तीपुर प्रधान डाकघर का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान डाक महाध्यक्ष ने प्रधान डाकघर के विभिन्न अनुभागों का गहन अवलोकन किया. उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र, आधार सेवा केंद्र, सीपीसी शाखा, बचत बैंक एसबी काउंटर, डब्ल्यूसीटीसी शाखा, लेखा कार्यालय, मेल शाखा व डिविजनल कार्यालय का निरीक्षण किया. कार्यालय परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों की कार्य निष्ठा पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए डाक अधीक्षक एवं समस्त कर्मियों की सराहना की. निरीक्षण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में डाक महाध्यक्ष ने डाक अधीक्षक, सभी डाक निरीक्षकों, मेल ओवरसियर, ग्रुप-सी, एमटीएस, पोस्टमैन व ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रतिनिधियों के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने विभागीय व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पार्सल बुकिंग, स्पीड पोस्ट, ग्रामीण डाक जीवन बीमा आरपीएलआई , डाक जीवन बीमा पीएलआई व विभिन्न बचत योजनाओं एवं खातों के अधिकाधिक विस्तार पर विशेष बल दिया. सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिये. बैठक के अंत में डाक महाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना. उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. इससे पहले डाक अधीक्षक रॉबिनचंद्र ने अर्धनारीश्वर भगवान का चित्र, हरित पौधा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. वहीं नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ समस्तीपुर के सचिव राकेश कुमार ने फलदार पौधा भेंट कर डाक महाध्यक्ष का अभिनंदन किया. इस अवसर पर डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, विक्की कुमार, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार, धनंजय कुमार झा, उमेश कुमार, मनोज कुमार साह, संजय सुमन, डाक सहायक मुकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रणव कुमार, शंभू कुमार, देवदत्त सिंह, रामदेव सिंह, रमाकांत राय, एमटीएस राकेश कुमार, अमित कुमार उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aman gautam

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >