रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से प्रोफेसर कॉलोनी में जलजमाव, नारकीय जीवन जी रहे लोग

प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी इन दिनों गंभीर जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं. ताजपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण नाले का पानी वापस कॉलोनी में जमा हो रहा है, जिससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है. शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है.

Professor Colony Samastipur: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 स्थित ताजपुर रोड से सटी प्रोफेसर कॉलोनी एक और दो के निवासी इन दिनों गंभीर जलजमाव की समस्या से परेशान हैं. इलाके में नाले का बदबूदार पानी जमा होने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है. सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और महिलाओं को आवागमन में हो रही है.

ओवरब्रिज निर्माण के कारण जलनिकासी बाधित होने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि ताजपुर रोड में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. आरोप है कि निर्माण कार्य करा रहे संवेदक ने मुख्य नाले के प्राकृतिक बहाव को बंद कर दिया और उसकी जगह ह्यूम पाइप बिछा दिये.

लोगों के अनुसार, पाइप बिछाने से पहले जमीन की उचित लेवलिंग और ढाल का निर्धारण नहीं किया गया. पाइपों को भी तकनीकी तरीके से नहीं जोड़ा गया. इसके कारण कॉलोनी का गंदा पानी बाहर निकलने के बजाय वापस इलाके में जमा हो रहा है.

शिकायत के बावजूद नहीं निकला समाधान

स्थानीय निवासियों के अनुसार, समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन को पहले भी लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक जलनिकासी का स्थायी या अस्थायी समाधान नहीं किया गया है.

लोगों का आरोप है कि ह्यूम पाइपलाइन को केवल बालू और मिट्टी से ढंक दिया गया है, जिससे पाइपों के धंसने और बंद होने का खतरा बना हुआ है.

स्थानीय लोगों ने जल्द ह्यूम पाइपलाइन को दुरुस्त कर नाले का बहाव सुचारू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >