First AC में शराब तस्करी: गिरफ्तार नेहा का नहीं मिला कोई आपराधिक रिकॉर्ड, बहन के खिलाफ दरभंगा में केस दर्ज

समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. हालांकि, उसकी बहन निशु झा के खिलाफ दरभंगा में मामला दर्ज है. इस बीच, नेहा के साथ गिरफ्तार ईशान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

समस्तीपुर: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा का अब तक किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. रेल पुलिस के अनुसार, जांच में किसी भी थाने में नेहा के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आयी है.

पुलिस के अनुसार, परिवार के शराब तस्करी में शामिल होने से जुड़े मामले की जांच संबंधित थाना स्तर से की जायेगी. हालांकि, नेहा की बहन निशु झा के खिलाफ दरभंगा थाना में मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आयी है.

दूसरे दिन ही कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

घटना के दूसरे दिन ही नेहा झा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी कड़ा रुख अपनाया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.

इधर, घटना में नेहा के साथ गिरफ्तार किये गये युवक ईशान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं. कुछ लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि कहीं ईशान के कारण नेहा इस मामले में तो नहीं फंस गयी. हालांकि, यह जांच का विषय है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

फर्स्ट क्लास बोगी से बरामद हुई थी शराब

बताते चलें कि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की फर्स्ट क्लास बोगी में शराब तस्करी करते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया था.

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और आरक्षी दीपक कुमार के साथ प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन के संबंधित कोच की तलाशी शुरू की गयी. तलाशी के दौरान बैग में रखी शराब बरामद हुई. इसके बाद एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया.

75 लीटर विदेशी शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के कोच एच-1 की बर्थ संख्या सात से नेहा कुमारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बारी वार्ड 12, थाना सिंघियाघाट तथा ईशान कुमार, निवासी पुरुषोत्तम गार्डन, मकान संख्या 12, करनाल वार्ड 10, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा के कब्जे से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी थी.

मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. पुलिस अब शराब की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

First AC में शराब तस्करी: नेहा की पूरी कहानी, पिता के बाद बहन पर भी केस, दरभंगा कनेक्शन की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >