ग्रामीण परिवार के बेटे सुमन ने रचा कमाल, बिहार एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में बनाई जगह

समस्तीपुर के सुमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बिहार एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में अपनी जगह पक्की की है. युवाशाला फाउंडेशन के निःशुल्क प्रशिक्षण ने उनकी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

समस्तीपुर: प्रखंड के नरहन स्टेट के रहने वाले छोटे से परिवार के बेटे सुमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बिहार एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में जगह पक्की की है. सुमन की इस उपलब्धि के बाद अब बिहार सरकार उनके खेल प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी उठायेगी.

रंजन महतो और पूजा देवी के पुत्र सुमन कुमार ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं. सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगहाली के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी और एथलेटिक्स में अपनी पहचान बनायी.

युवाशाला फाउंडेशन ने दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

सुमन की एथलेटिक्स यात्रा में युवाशाला फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. संस्था की ओर से उन्हें निःशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

युवाशाला फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. सही समय पर उचित प्रशिक्षण और अवसर मिले तो ग्रामीण बच्चे किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.

प्रशिक्षक ने मेहनत और समर्पण को सराहा

एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजन कुमार ने कहा कि सुमन की मेहनत और खेल के प्रति उसका समर्पण अद्भुत है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुमन आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा.

दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि सुमन जब खेल के मैदान में होता है, तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. उसमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं.

‘गोल्डेन बॉय’ के नाम से चर्चित है सुमन

सुमन की सफलता से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा विभूतिपुर प्रखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है. ‘गोल्डेन बॉय’ के नाम से चर्चित सुमन ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मजबूत इरादों और निरंतर प्रयास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने दी बधाई

सुमन की सफलता पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख रुपांजलि कुमारी एवं निर्मला किशोर, जिला पार्षद जितेन्द्र राम, अमन पराशर एवं रीना राय तथा भाजपा नेता गुंजन मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें

वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर ले गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >