Samastipur News:पांच हजार से अधिक के बकायेदार पर चलेगा डंडा

प्रखंड के पांच हजार से अधिक का विद्युत बकाया रखने वाले बकायेदारों काे जल्द विपत्र जमा नहीं करने पर विद्युत विच्छेद की चेतावनी दी गयी है.

Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड के पांच हजार से अधिक का विद्युत बकाया रखने वाले बकायेदारों काे जल्द विपत्र जमा नहीं करने पर विद्युत विच्छेद की चेतावनी दी गयी है. बकायेदारों को 15 दिनों के बाद विद्युत राशि जमा नहीं करने पर विद्युत काटने की बात कही है. सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय के कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि विभागीय उच्च अधिकारियों के बैठक के बाद निर्णय की जानकारी दी है. कल्याणपुर सहायक विद्युत अभियंता पोषक क्षेत्र में 4800 विद्युत उपभोक्ता के यहां 5000 से अधिक विद्युत विपत्र का बकाया है. 15 दिनों के अंदर विद्युत विपत्र नहीं जमा करने पर उनके विद्युत विच्छेदन कर दिये जायेंगे. उन्होंने बताया कि अंजना, फुलहारा बिरसिंहपुर कल्याणपुर, लदौरा, गोपालपुर, सिमरिया भिंडी, तीरा आदि गांव के विद्युत उपभोक्ता के यहां विद्युत बकाया सबसे ज्यादा है. बकायदार अविलंब विद्युत बकाया का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >