Samastipur News:संगठन विस्तार व मिशन साहसी पर बनी रणनीति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुई. अध्यक्षता जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने की.

Samastipur News:रोसड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुई. अध्यक्षता जिला संयोजक कौशल किशोर राय ने की. इसमें संगठनात्मक मजबूती व छात्रहितों को लेकर चर्चा की गई. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सेमिनार आयोजन, कैंपस चलो अभियान को गति देने, इकाई गठन, उदयनाचार्य महाविद्यालय इकाई का पुनर्गठन, युवा सम्मेलन, जिला अभ्यास वर्ग, प्रो यशवंत राव केलकर जयंती, मिशन साहसी व भगिनी निवेदिता जयंती जैसे प्रमुख बिंदु शामिल रहे. मुख्य अतिथि प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल आंदोलन नहीं करता है बल्कि रचनात्मक कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का करता है. एबीवीपी वह मंच है जहां कार्यकर्ताओं को समाज सेवा, नेतृत्व व संगठन का व्यावहारिक अनुभव मिलता है. मिशन साहसी जैसे कार्यक्रमों के जरिए परिषद युवतियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है. इससे वे अबला नहीं बल्कि दुर्गा के स्वरूप के रूप में समाज में स्थापित हो रही हैं. कॉलेज परिसरों में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है. परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना व आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है. निर्णय लिया गया कि जिला बैठक आगामी 15 अक्टूबर को हसनपुर इकाई में आयोजित की जायेगी. रोसड़ा शहर के सभी 2 विद्यालयों में परिषद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. बैठक में कौशल किशोर राय, आशुतोष कुमार राय, शिवम कुमार सिंह, कपिल सिंह,मोनू यादव, सोनू महतो, ऋतुराज सिंह, हसरती खातून, कल्पना कुमारी, गौरी कुमारी, पल्लवी कुमारी, हर्ष ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >