Samstipur : उगना महादेव के साथ नये वर्ष की शुरुआत

. नये वर्ष का स्वागत आस्था के साथ हुआ. लोगों ने उगना महादेव पर जलाभिषेक कर नये साल की शुरुआत की.

विद्यापतिनगर . नये वर्ष का स्वागत आस्था के साथ हुआ. लोगों ने उगना महादेव पर जलाभिषेक कर नये साल की शुरुआत की. इससे उगना महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. प्रखंड के अलग-अलग पार्क में नव वर्ष का जश्न देखने को मिला. बच्चे बूढ़े जवान ने अपने पसंदीदा सामग्रियों का जमकर लुफ्त उठाया. हरपुर बोचहा का प्रेमविहार पार्क में परोसा गया स्वच्छता लोगों को सकून दिलाया तो प्राकृतिक छटा ने सभी को आनंदित किया. वहीं बढ़ौना पार्क में आयोजकों ने विभिन्न खेल व मेला के स्वरूप से न्यू ईयर मनाने वालों को आकर्षित किया. सिमरी का सूरज विहार पार्क में संगीत का स्टेज कार्यक्रम चर्चा में रहा. फूहड़ व भोजपुरी द्विअर्थी गीतों पर नृत्य से कुछ का मनोरंजन हुआ तो कतिपय को यह नव वर्ष के उत्सव पर नागवार लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >