Samastipur News:युवक का शव पहुंचते गांव में पसरा सन्नाटा

थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत वार्ड 1 के युवक सुमन कुमार उर्फ सोनू का सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार की अहले सुबह शव गांव पहुंचा. माता पिता, भाई-बहनों व रिश्तेदारों के क्रंदन व चीत्कार से हर किसी की आंखे नम थी.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत वार्ड 1 के युवक सुमन कुमार उर्फ सोनू का सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार की अहले सुबह शव गांव पहुंचा. माता पिता, भाई-बहनों व रिश्तेदारों के क्रंदन व चीत्कार से हर किसी की आंखे नम थी. दो वर्ष पूर्व घटहाटोल की पूनम कुमारी के साथ सोनू की शादी हुई थी. इसी बीच 6 माह पूर्व एक पुत्र भी जन्मा था. अबोध पुत्र के माथे से पिता का अचानक छाया उठ जाने से किसी को को कल्पना नहीं थी. मृदभाषी व मिलनसार सोनू का अंतिम संस्कार पतसिया गंगा घाट पर दर्जनों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. उल्लेखनीय है कि बोचहा के सूरज राय का 26 वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ सुमन अपने छोटी बहन के सास का दाहसंस्कार कर बहनोई के साथ वारिसनगर के भदोपुर घाट से लौट रहा था. इसी बीच समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर विशनपुर के समीप शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में बहनोई महेश कुमार के साथ हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >