Raxaul Special Train: यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है. मंडल द्वारा चलाई जा रही रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. इससे मुंबई और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने में काफी सहूलियत होगी.
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के रास्ते किया जा रहा है.
विस्तारित समय-सारणी एवं दिन की पूरी जानकारी
रेल प्रशासन द्वारा जारी नई समय-सीमा के अनुसार ट्रेनों का परिचालन इस प्रकार रहेगा:
- 05557 (रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल): यह ट्रेन अब रक्सौल से 15 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जाएगी.
- 05558 (लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल): यह ट्रेन अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से 17 सितंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी.
त्योहारी सीजन व भीड़ में यात्रियों को मिलेगा फायदा
ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों से मुंबई जाने वाले यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा.
ये भी पढ़ें: आम का बाग लगाने जा रहे हैं तो पढ़ें KVK विशेषज्ञ की सलाह, जानें कैसे चुनें सही पौधे
