स्कॉर्पियो व टेम्पो की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी, दो की स्थिति नाजुक

थाना क्षेत्र के इलमासनगर- मथुरापुर पथ पर सतमलपुर आजाद चौक के समीप रविवार की रात्रि एक स्कॉर्पियो एवं टेम्पो की टक्कर में टेम्पो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के इलमासनगर- मथुरापुर पथ पर सतमलपुर आजाद चौक के समीप रविवार की रात्रि एक स्कॉर्पियो एवं टेम्पो की टक्कर में टेम्पो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इसमें दो लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही सवारी गाड़ी टेम्पो की टक्कर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से हो गई. टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े. इस बीच ठोकर मारकर स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सदल-बल घटनास्थल पहुंच कर सड़क पर खून से लथपथ सवारियों को लोगों की मदद से बगल के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया. जहां दो युवकों की गंभीर स्थिति देख उसे सदर अस्पताल भेजा गया. जहां से दोनों को डीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं, अन्य घायलों का इलाज चल रहा था. गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के बड़गामा गांव वासी सुरेंद्र राम का पुत्र गोलू राम व गुड्डू राम का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग टेम्पो से किसी शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >