Samastipur News:ननद-भाभी से 20 हजार रुपये ठग कर भाग रहे युवक को पीटा

दो महिला को झांसा से 20 हजार रुपए की ठगी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा.

Samastipur News:समस्तीपुर : दो महिला को झांसा से 20 हजार रुपए की ठगी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा. घटना समस्तीपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में हुई. घटना की सूचना पर आरपीएफ और रेल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. इसके बाद युवक को थाना लाया गया. युवक सुनील कुमार देव मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना का रहने वाला है. युवक ने राशि लेने की बात कबूली है. इस बाबत पीड़िता बेलारी की सुनीता कुमारी ने कहा कि उससे 15 हजार और ननद से 5 हजार की राशि ऐंठी गई. युवक उसके गांव में बाइक के साथ घर पर चंदा मांगने आया था. इस बीच घर की स्थिति को लेकर उसमें महिला को कुछ गोपनीय बात बतायी. दोनों झांसे में आ गई. पूजा-पाठ कर घर की समस्या को दूर करने को कह कर ननद से 5 हजार ले लिया. यूपीआई से भुगतान किया गया है. जबकि एक महिला से गहना ठगने की बात भी आई है. उसके साथ एक युवक और था. बाद में ग्रामीणों को जानकारी होने पर स्टेशन पर युवक को दबोचा गया. बाबत थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने कहा कि उक्त घटना की जानकारी उजियारपुर पुलिस को दी गई है. सभी को उजियारपुर पुलिस को दे दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >