नेपाल की बारिश से करेह नदी का जलस्तर बढ़ा, तटबंध सुरक्षित होने से राहत

नेपाल में लगातार बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसमें करेह नदी भी शामिल है. हालांकि, वर्तमान में नदी तटबंधों के भीतर बह रही है और बाढ़ का तत्काल कोई खतरा नहीं है. स्थानीय लोगों ने तटबंधों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

Samastipur News: पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. नेपाल से कोसी बैराज समेत अन्य नदियों के फाटक खोले जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली करेह नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है. फिलहाल नदी पूरी तरह तटबंधों के भीतर बह रही है और क्षेत्र में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है.

Singhia News: तटबंधों के भीतर बह रहा है पूरा पानी

स्थानीय लोगों के अनुसार करेह नदी का पानी पूरी तरह मजबूत तटबंधों के बीच सीमित है. वर्तमान स्थिति में न तो किसी गांव में पानी घुसा है और न ही किसानों की फसलों को कोई नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तटबंध सुरक्षित हैं, तब तक बाढ़ की आशंका नहीं है.

तटबंध टूटने की स्थिति में बढ़ सकता है खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी की मात्रा लगातार बढ़ रही है, लेकिन वास्तविक खतरा तभी उत्पन्न होगा जब अत्यधिक दबाव के कारण तटबंध को नुकसान पहुंचे. इसलिए वर्तमान में घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है.

तटबंधों की निगरानी बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने जल संसाधन विभाग और प्रशासन से करेह नदी के तटबंधों की लगातार निगरानी करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि कहीं कटाव, रिसाव या तटबंध कमजोर होने जैसी स्थिति दिखाई दे तो तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि गांवों और कृषि भूमि को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे.

यह भी पढ़ें: जीविका दीदियों ने रचा नया रिकॉर्ड, बैंक लिंकेज से रोजगार तक हर लक्ष्य किया पार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishan mohan pathak

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >