Samastipur : चिलचिलाती धूप ने लगाया कर्फ्यू, सड़कों पर सन्नाटा

पिछले कई दिनों से शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में तेज धूप निकलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है.

शिवाजीनगर . पिछले कई दिनों से शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र में तेज धूप निकलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. सुबह 6 बजे से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर 10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. दोपहर के वक्त कुछ मुख्य सड़क मार्ग में दो पहिया और चार पहिया वाहनों से लोग आते-जाते देखे जाते हैं. सबसे अधिक परेशानी सड़कों से गुजरने वाले साइकिल और मोटरसाइकिल वाले लोगों काे होती है. जिन्हें तेज गर्म हवाओं और धूप का सामना सीधा करना पड़ रहा है. लोग पूरे शरीर को ढक कर घर से बाहर निकलने को मजबूर रहते हैं. इस चिलचिलाती धूप और चल रही लू के बीच लोगो को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. लोग इस गर्मी में प्यास बुझाने को लेकर लोग इधर-उधर भटकते नजर आते रहते हैं. कहीं भी शीतल पानी की व्यवस्था नहीं है. चौक-चौराहों पर गड़े सरकारी चापाकल और नल- जल की व्यवस्था ज्यादातर जगहों पर खराब है. कुछ चौक-चौराहों पर निजी चापाकल चलता भी है तो उसका रख-रखाव बहुत ही खराब है. शरीर झुलसा देने वाली इस गर्मी में आम लोगों के राहत के लिए कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था भी नहीं की गई है. जिसके कारण अलग-अलग बाजारों में और दूर-दराज से मुख्यालय पहुंचने वाले आम लोगों इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए दुकान दुकान भटकना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >