Samastipur News:जितवारिया की श्रेया ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

प्रखंड के जितवारिया गांव की श्रेया का चयन बिहार अंडर 14 हॉकी चैंपियनशिप में हुआ है.

Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड के जितवारिया गांव की श्रेया का चयन बिहार अंडर 14 हॉकी चैंपियनशिप में हुआ है. इसके साथ ही जिला के धरमपुर मोहल्ला की 69 वी राष्ट्रीय स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम उम्र वाले प्रतिभागियों में हॉकी बालिका वर्ग में चयन किया गया है. अंकिता और श्रेया का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए बिहार हॉकी टीम में होना गर्व की बात है. अंकिता के पिता अमरेश महतो एवं श्रेया भारती के पिता रजनीश कुमार अपनी हॉकी यात्रा की शुरुआत जितवरिया हॉकी क्लब से की थी. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है. हॉकी संघ के सदस्य सिल्की कुमारी, सीमांम कुमार सिन्हा, अतुल कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, मो. मुन्ना, शोभा देवी, धीरेन्द्र कुमार धीरज, रंजू कुमारी पंसस मोना ने शुभकामना दी है. यह जानकारी जिला हॉकी संघ के सचिव आनंद प्रकाश ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >