बाघोपुर बाजार में आग लगने से दो फर्नीचर की दुकान व घर में लाखों का सामान नष्ट

बाघोपुर बाजार के दो फर्नीचर दुकान व घर में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से लाखों मूल्य के सामान जलकर राख हो गया

शिवाजीनगर. थाना के बंधार पंचायत वार्ड 11 बाघोपुर बाजार के दो फर्नीचर दुकान व घर में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से लाखों मूल्य के सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीण व दमकल की गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जानकारी मिलते ही सीओ वीणा भारती घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित से जानकारी ली. सरपंच पति मिथिलेश सहनी ने बताया कि अचानक एक फूस के घर से आग की लपट निकलने लगी. देखते ही देखते आग की तेज लपट पलटू राय के पुत्र रामचंद्र राय, शिव राय, रामबली राय के फर्नीचर और ट्रक दुकान के साथ सभी घरों को अपने चपेट में ले लिया. अगलगी के कारण पल भर में ही दोनों फर्नीचर दुकान के अंदर रखे समान जल गये. रोसड़ा और शिवाजीनगर से दमकल पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >