बिजली तार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

बिजली तार से निकल रही बिजली प्रवाह की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई.

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के केवटा पिपरपति में मंगलवार की देर शाम बिजली तार से निकल रही बिजली प्रवाह की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपरपाती वार्ड 12 निवासी स्व. बारहमदेव चौधरी के पुत्र अनोज कुमार चौधरी (40) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया की वह शाम को अपने छत पर टहल रहे थे इसी दौरान पास से गुजर रही एक विधुत तार कटा हुआ था. जिसकी चपेट में वह आ गए. शोर गुल सुन कर परिजन पहुंचे, जिसे ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल लाया गया. वहीं ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया की वह घर के पास ही किराना दुकान चलाते है.उनका एक लड़का आलोक कुमार (15) का है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.वही मौत की सुचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई में जुट गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >