हसनपुर के वीरपुर में सात घर जल कर खाक

हसनपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के वार्ड सात में आग लगने से सात घर जल गये. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

हसनपुर : थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के वार्ड सात में आग लगने से सात घर जल गये. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों व दमकलकर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीड़ितों में श्रवण पासवान, रामाश्रय दास, कारी तांती, श्याम तांती, जितेंद्र तांती, अमरजीत पासवान व विकास साह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण इन परिवारों के घर के अंदर रखे नगदी, कपड़े, अनाज सहित एक टेंपो को नुकसान पहुंचा है. अंचल निरीक्षक सुनील कुमार मंडल ने स्थल का निरीक्षण किया है. उन्होंने बताया कि अग्निपीड़ितों की सूची बनायी गयी है. जल्द ही सरकार से मिलने वाली सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. दूसरी ओर स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि बराबर आग लगे का कारण बिजली का शॉट सर्किट होता है. ऐसे में विद्युत विभाग के कर्मियों को शॉर्ट सर्किट से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >