Samastipur News:ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया. जिलाधिकारी और एसपी ने स्ट्रांग रूम की बाहरी और भीतरी सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली. उन्होंने तैनात सुरक्षा बलों की संख्या, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और परिसर में आने-जाने के रास्तों की मजबूती का आकलन किया. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम में चौकसी बरती जाए. किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि पर तुरंत रोक लगायी जाए. मौके पर उजियारपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसडीओ किशन कुमार, विभूतिपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रशांत रमणिया, अंचलाधिकारी नेहा कुमारी, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. डिस्पैच सेंटर की व्यवस्था, वाहनों के आवागमन की योजना व चुनावी सामग्री के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का भी जायजा लिया. डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती एवं तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जायेगा. एसपी ने बताया कि सुरक्षा घेरा बहुस्तरीय होगा. इसमें जिला पुलिस, सशस्त्र बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे. अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटे और सभी कर्मी चुनाव आयोग की निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >