ओवरब्रिज मरम्मत के बीच प्रशासन की बड़ी तैयारी, स्कूलों के साथ बनाई ट्रैफिक व्यवस्था की रणनीति

समस्तीपुर में चल रहे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के बीच, प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निजी स्कूलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए नई रणनीति तैयार की गई.

Samastipur Overbridge Repair: शहर में चल रहे ओवरब्रिज मरम्मत कार्य के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की गई.

बैठक में ओवरब्रिज पर चल रहे कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली अस्थायी यातायात समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मरम्मत कार्य के दौरान विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन की व्यवस्था बनाए रखी जाए.

स्कूलों को दिए गए जरूरी निर्देश

एसडीओ दिलीप कुमार ने सभी निजी विद्यालयों से अपील की कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को वैकल्पिक मार्ग, विद्यालय के समय और यातायात संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ओवरब्रिज मरम्मत के दौरान भी शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

ट्रैफिक प्रबंधन पर हुई चर्चा

बैठक में विद्यालय वाहनों के संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बेहतर समन्वय और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में मौजूद सभी प्रधानाध्यापकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया.

जनसहयोग से होगा समाधान

एसडीओ ने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से इस अस्थायी चुनौती का प्रभावी समाधान किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहरवासियों की सुविधा और विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girija nandan sharma

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >