Samastipur News:विद्यालय में विज्ञान व कला प्रदर्शनी आयोजित

प्रखंड के खजुरी स्थित मध्य विद्यालय में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी संबंधित मॉडल प्रस्तुत किये.

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड के खजुरी स्थित मध्य विद्यालय में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी आयोजित हुआ. इसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी संबंधित मॉडल प्रस्तुत किये. इन प्रदर्शनियों में चंद्रयान-3, स्मार्ट एग्रीकल्चर और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की. उन्हें विज्ञान और कला में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा गीतांजलि ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय एवं सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सफल प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए शिक्षाविद् रामलगन सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों को वैज्ञानिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने में मदद करेगी. मौके पर विद्यालय के कुंदन कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. रमेश झा, सुरेंद्र कुमार, स्वराज पासवान, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. आशुतोष झा, गोपाल कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >