Samastipur News:Sports News:खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दम

प्रखंड के स्पोर्ट्स क्लब मालदह मौजी में खेल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

हसनपुर : प्रखंड के स्पोर्ट्स क्लब मालदह मौजी में खेल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल प्रतियोगिता मध्य उच्च विद्यालय मौजी, मध्य विद्यालय मालदह तथा कन्या विद्यालय गोहा के वर्ग सातवीं से नवीं तक के बच्चों ने भाग लिया. खेल का आयोजन कुशवाहा मैदान मालदह में किया गया. बच्चों के लिए 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं खो-खो खेल करवाया गया. 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अंडर 14 में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, द्वितीय नंदनी एवं तृतीय निशा आयी,जबकि अंडर 17 में प्रथम आशा, द्वितीय अंचल एवं तृतीय अंजलि आयी. वहीं बालक वर्ग में अंडर 14 में प्रथम स्थान अमन, द्वितीय प्रिंस तथा तृतीय स्थान दीपक ने लाया, जबकि अंडर 17 में प्रथम पिंटू, द्वितीय आदित्य तथा तृतीय प्रिंस ने लाया. 400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम प्रीति द्वितीय पूजा एवं तृतीय आंचल ने लाया, जबकि बालक वर्ग में प्रथम पिंटू, द्वितीय अंकित तथा तृतीय अंकुश ने लाया. वहीं खो-खो में मालदह ए टीम ने मालदह बी टीम को हराया. खिलाड़ी को मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया. उद्घाटन जिला से आए हुए शारीरिक शिक्षक रजनीश कुमार ने किया. मौके पर भावेश कुमार,ललित कुमार गुड्डू ,उमेश कुमार,राजा बाबू,शत्रुधन,रूपेश राज, हीरा कुमार, संतोष, अंकुश, विकास, नितीश, सोहन,एकलव्य एवं प्रदीप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >