बसंत पंचमी : सरस्वती पूजा आज, तैयारी पूरी

जिले में बसंत पंचमी का त्योहार परंपरागत आस्था के साथ आज मनाया जायेगा.

समस्तीपुर .

जिले में बसंत पंचमी का त्योहार परंपरागत आस्था के साथ आज मनाया जायेगा. इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थान, पूजा-पंडाल व घरों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मा सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जायेगी. इसको लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है. पूजा-पंडालों में साज-सज्जे का काम अंतिम चरण में है. इसे फूल-माला व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है. स्कूल, कोचिंग व कालेज में इसकी खास तैयारी की गयी है. विद्यार्थी वर्ग व युवाओं के बीच काफी उत्साह दिख रहा है.

बाजार में तेज हुई चहल-पहल

मां सरस्वती पूजनोत्सव में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की खरीदारी के लिए गुरुवार को दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही. बाजार में जगह-जगह पूजन सामग्री व फूल-माला का स्टॉल लगा था, जहां खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ थी. लोग देर शाम तक खरीदारी करते नजर आये. वहीं दूसरी ओर मूर्तिकारों के पास भी देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ नजर आयी. लोग अपने अपने हिसाब से मूर्तियों की खरीदारी कर रहे थे. छोटी मूर्तियां 1 हजार और बड़ी मूर्तियां 10 से 15 हजार में बिकी.

विद्या व ज्ञान की देवी माता सरस्वती

पंडित रामाकांत ओझा ने बताया कि माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है. आज ही के दिन वीणावादिनी की पूजा-अर्चना की जाती है. आज का दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धिमत्ता, कला और संस्कृति की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि माघ शुक्ल पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है और बुद्धि प्रखर होती है. सरस्वती वाणी एवं ज्ञान की देवी है.

डीजे व अश्लील गानों पर प्रतिबंध

जिला प्रशासन की ओर से सरस्वती पूजा में डीजे और अश्लील गानों पर प्रतिबंध है. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूजा कमेटी के सदस्य अपील की गई है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेंगे. नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >