Samastipur News: बिहार सरकार के प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काला बिल्ला और काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सभी ने अपनी असहमति दर्ज कराते हुए सरकार से प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.
कर्तव्यों के निर्वहन के साथ किया विरोध
विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है. उन्होंने विरोध के साथ-साथ अपने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन किया, ताकि छात्राओं की पढ़ाई और कॉलेज का नियमित कार्य प्रभावित न हो.
विधेयक को बताया हितों के प्रतिकूल
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने कहा कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक शिक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के हितों के अनुकूल नहीं है. उन्होंने सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.
विरोध प्रदर्शन में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. सुरेश साह, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
