प्रसव के डेढ़ माह बाद महिला की मौत, दो पक्षों में जमकर बवाल, पुलिस ने संभाला मामला

समस्तीपुर के वारिसनगर में प्रसव के डेढ़ माह बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच हंगामा और तोड़फोड़ हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर मामला नियंत्रित किया.

Samastipur News: समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया. महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, जहां हंगामा और तोड़फोड़ की घटना हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रसव के बाद बिगड़ी थी महिला की तबीयत

मृतका की पहचान सतमलपुर गांव निवासी राहुल कुमार दास की पत्नी सोनी श्रीवास्तव के रूप में हुई है. बताया गया कि करीब डेढ़ माह पहले उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया था. प्रसव के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज कराया गया.

परिजनों के अनुसार पहले समस्तीपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज हुआ, जहां उन्हें पीलिया (जॉन्डिस) बताया गया. इसके बाद उन्हें दूसरे निजी अस्पताल और फिर पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में रविवार को उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: शिक्षा सेवकों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मौत के बाद ससुराल में हंगामा

महिला की मौत की खबर मिलने के बाद रविवार देर रात मायके पक्ष के लोग सतमलपुर स्थित ससुराल पहुंचे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हो गया.

ससुराल पक्ष का आरोप है कि मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ की और नकदी व आभूषण भी ले गए. शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को पकड़कर डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: सड़क जाम के कारण आउटर पर रुकी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, नए ट्रैफिक प्लान की खुली पोल

पुलिस बोली, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार दास की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले वैशाली जिले के माहिया मालपुर निवासी पन्नालाल प्रसाद की पुत्री सोनी श्रीवास्तव से हुई थी.

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि महिला की मौत इलाज के दौरान बीमारी के कारण हुई है. विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को थाना लाया गया था, जिन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया. फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >