11 साल की किशोरी से घर में दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बहन को चाकू दिखाया, आरोपी हिरासत में

समस्तीपुर के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने पर आरोपी ने उसकी छोटी बहन को चाकू दिखाकर डराया. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 11 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ द्वारा उसके घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के दौरान कथित जोर-जबरदस्ती से किशोरी के बेहोश होने की बात बतायी गयी है. पीड़िता की छोटी बहन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर डराने का प्रयास किया.

विरोध करने पर बहन को चाकू दिखाने का आरोप

बताया गया कि आरोपित के चाकू दिखाने के बाद छोटी बहन धीरे से कमरे का किवाड़ खोलकर बाहर निकली और शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे. लोगों को आते देख आरोपित मौके से भाग गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीण आरोपित की तलाश कर उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गये. इसी बीच पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया. साथ ही घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. वहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने आरोपित अधेड़ को तत्काल हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया. वहीं फोरेंसिक टीम ने उजियारपुर थाना पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की और घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों की जांच की.

फर्द बयान के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश राजू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छेड़छाड़ का प्रतीत हो रहा है. पीड़िता का बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है. फर्द बयान प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

मजदूरी करने गयी थी मां, घर पर थीं दोनों बहनें

स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़िता गरीब परिवार से आती है. उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर मां और दो बेटियां रहती हैं.

बताया गया कि रविवार को पीड़िता की मां गांव के ही एक किसान के यहां मजदूरी करने गयी थी. घर पर दोनों बहनें थीं. दिन के करीब 11 बजे अधेड़ नशे की हालत में पीड़िता के घर में घुस गया. आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजे की किल्ली लगाकर किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें

मधुबनी में अज्ञात बस की ठोकर से 62 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >