Bihar/Samastipur News:समस्तीपुर की टीम ने फाइनल में वैशाली को हराकर बुलेट पर जमाया कब्जा

मनीष मुकेश की स्मृति में स्थानीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित बुलेट कप के फाइनल मुकाबला बंगरा समस्तीपुर के जस्ट चील एवं वैशाली के बाजीगर एलेवन के बीच हुआ

Bihar/Samastipur News:ताजपुर : मनीष मुकेश की स्मृति में स्थानीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित बुलेट कप के फाइनल मुकाबला बंगरा समस्तीपुर के जस्ट चील एवं वैशाली के बाजीगर एलेवन के बीच हुआ. बाजीगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 159 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी समस्तीपुर के जस्ट चील के खिलाड़ी ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए मैच के एक बॉल रहते ही एक चौका मारकर दो विकेट से मैच को जीत कर बुलेट पर अपना कब्जा जमाया. विजेता टीम जस्ट चील को मुख्य अतिथि विधायक रन विजय साहू एवं चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी द्वारा बुलेट एवं कप दिया गया. वहीं उप विजेता टीम को रनर कप एवं 75 हजार रुपये दिये गये. जस्ट चील के संचालक विनय कुमार बबलू ने कहा कि आयोजक द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गयी थी. हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसके कारण हमारी टीम की जीत हुई है. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर के अब्दुल खान एवं मैन ऑफ द सीरीज वैशाली के मृत्युंजय कुमार को दिया गया. विजेता टीम के कैप्टन सोनू यादव ने विनर कप लिया. वहीं वैशाली के कप्तान गोविंदा को रनर का कप दिया गया. राम जी रॉयल एनफील्ड के प्रोपराइटर ने इस टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभायी. उनके द्वारा पुरस्कार में बुलेट दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मैक्स जांच घर के संचालक मो. सज्जाद, कोजी स्वीट्स के प्रोपराइटर उमेश कौशिक, मोडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार, अशोक प्रभात टेंट हाउस के पंकज कुमार, डेंटिन क्लिनिक के डॉ आरके रंजन ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, रामापुर महेशपुर के मुखिया राजीव ठाकुर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फिकार अहमद पयामी, वार्ड पार्षद अहमद राजा, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >