Samastipur News: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. सांसद शांभवी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर दो वाहनों को रवाना किया. कलश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.
मोहनपुर रोड के नक्कू स्थान पहुंची कलश यात्रा
समाहरणालय परिसर से रवाना हुई कलश यात्रा मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान पहुंची. यहां मोहनपुर चौक स्थित महादेव मंदिर में कलश की स्थापना की गयी. इस दौरान संत शिरोमणि रविदास महाराज के जयघोष के साथ उनके सामाजिक विचारों और समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.
19 और 20 अगस्त को प्रखंडों में करेगी भ्रमण
कलश यात्रा 19 एवं 20 अगस्त 2026 को समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में भ्रमण करेगी. इसके माध्यम से संत रविदास महाराज के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कार्यक्रम में विधायक अश्वमेघ देवी, एमएलसी तरुण कुमार, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मणिभूषण ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
कलश यात्रा में जिले के सभी प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका सहित बड़ी संख्या में संबंधित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: उत्तर बिहार में 19 से 23 अगस्त तक मौसम का मिला-जुला असर, कई जिलों में बारिश के आसार
