डाक जीवन बीमा अभियान में समस्तीपुर डाक प्रमंडल बिहार में अव्वल, 1,000 नई पॉलिसियों से 45 करोड़ की बीमित राशि

समस्तीपुर डाक मंडल ने डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा स्पेशल ड्राइव में पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है. 1000 नए ग्राहकों को जोड़कर 1 करोड़ रुपये का प्रीमियम और 45 करोड़ रुपये की बीमित राशि अर्जित की गई है. रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की स्पीड पोस्ट और इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सेवाओं का उपयोग करें.

Samastipur News: डाक विभाग के समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने 23 जुलाई को बिहार परिमंडल की ओर से आयोजित डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा स्पेशल ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है. अभियान के दौरान समस्तीपुर प्रमंडल ने 1,000 नए ग्राहकों की पीएलआई/आरपीएलआई पॉलिसियां कराकर 1 करोड़ रुपये का प्रीमियम और 45 करोड़ रुपये की बीमित राशि अर्जित की.

1,000 नए ग्राहकों की पॉलिसी कराकर हासिल की उपलब्धि

स्पेशल ड्राइव के दौरान समस्तीपुर डाक प्रमंडल की ओर से 1,000 नए ग्राहकों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जोड़ा गया. इन पॉलिसियों के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित किया गया, जबकि कुल 45 करोड़ रुपये की बीमित राशि प्राप्त हुई.

समस्तीपुर प्रमंडल का यह प्रदर्शन पूरे बिहार सर्किल में सर्वश्रेष्ठ रहा. इस उपलब्धि से डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह है.

टीम भावना और समर्पित प्रयास से मिली सफलता

डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने कहा कि इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय समस्तीपुर डाक प्रमंडल के सभी डाक निरीक्षकों, विकास पदाधिकारियों, उप डाकपालों, कार्यालय सहायकों, डाक सहायकों, शाखा डाकपालों, डाक सेवकों, डायरेक्ट अभिकर्ताओं एवं फील्ड ऑफिसरों के समर्पित प्रयास और टीम भावना को जाता है.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप समस्तीपुर डाक प्रमंडल को पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

रक्षाबंधन पर डाक सेवा से भेजें राखी

इसी क्रम में डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा ने आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर नागरिकों, विशेषकर बहनों से डाक विभाग की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश-विदेश में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सेवा एवं इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन सेवाओं के माध्यम से किफायती दरों पर देश और विदेश में राखी भेजने की सुविधा उपलब्ध है.

395 डाकघरों में करा सकते हैं राखी की बुकिंग

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन से कम से कम 20 दिन पहले राखी की बुकिंग करा दें, ताकि वह समय पर और सुरक्षित तरीके से संबंधित पते तक पहुंच सके.

समस्तीपुर डाक प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले 395 डाकघरों में किसी भी नजदीकी डाकघर के बुकिंग काउंटर से राखी भेजने की सुविधा ली जा सकती है.

यह भी पढ़ें: फुलपरास में बिना लाइसेंस उर्वरक का भंडारण, छापेमारी के बाद प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >