Samastipur News: जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच तलवारबाजी, दोनों पक्ष से 6 जख्मी

Samastipur News: 7 फुट जमीन के लिए दो भाइयों में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। दो पक्षों के इस मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Samastipur News: जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना जिले के देवधा गांव इलाके का है। बीती शाम 7 फीट लंबे चौड़े जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच तलवारबाजी हुई। घटना में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक पक्ष के रामकिंकर राय ने बताया कि उनके अलावा उनका दो बेटा भी घायल हुआ है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के तीन घायलों का इलाज हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

एक पक्ष का बयान

घटना को लेकर घायल रामकिंकर राय ने बताया कि कुछ दिन पहले जमीन को लेकर उनके बड़े भाई राम सेवक राय के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद हसनपुर थानाध्यक्ष ने अपनी देखरेख में मापी कराकर बाउंड्री दिलवाया था। वह बाउंड्री से अंदर एक फुट छोड़कर बांस का बाड़ लगा रहे थे। इसी बात को लेकर उनके बडे़ भाई रामसेवक राय ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। उनके हल्ला करने पर जब उनके दोनों बेटे और उनकी पत्नी मौके पर पहुंची तो उन तीनों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जुटे गांव के लोगों ने बीच बचाव किया सभी घायलों को हसनपुर पीएससी में भर्ती कराया। वहां से घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

दूसरे पक्ष का बयान

दूसरे पक्ष के जख्मी रामसेवक राय के पुत्र राममणि राय का कहना है कि उनके चाचा राम सिंह दबंग हैं। शनिवार की घटना से पहले भी साल 2017 में उनके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। जिसका केस कोर्ट में लंबित है, ट्रायल चल रहा है। इस केस में कंप्रोमाइज को लेकर मेरे बड़े भाई दबाव बनाते हैं। जब हमलोग कंप्रोमाइज करने को तैयार नहीं हुए तो जमीन का बहाना बना कर हमारे साथ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती पर भी कार्रवाई न करने और आरोपियों का सहयोग करने का आरोप लगाया। 

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। मामले का निपटारा पहले ही कर दिया गया था, लेकिन ये लोग शनिवार शाम एक बार फिर भिड़ गए। घटना में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए हैं। अभी तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >