Samastipur News: कोचिंग जा रही छात्रा को मनचलों ने मारा चाकू, संचालक से की थी शिकायत

Samastipur News: जिले में कोचिंग जा रही छात्रा पर मनचले ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Samastipur News: समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के विरौली चौक के एक ढाबा के पास सोमवार शाम कोचिंग जाते समय एक छात्रा को मनचले ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। छात्रा की पहचान बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के टारा बरियारपुर की अशोक कुमार की बेटी स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर मोरसंड गांव में रहकर पढ़ाई करती थी। बता दें, छात्रा के पंजरे में चाकू लगी है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन मनचलों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिया गया छात्रा मोरसंड गांव का ही बताया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला? 

घटना को लेकर जख्मी छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी स्नेहा रोज की तरह शाम में कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान विरौली चौक के पास बाइक से पीछा कर मोरसंड गांव का ज्योतिराज और आशिफ नाम के दो युवकों ने उनकी भांजी को घेर लिया। इसके बाद चाकू से उसपर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों आरोपी फरार हो गए। जख्मी छात्रा के मामा ने आगे बताया कि दोनों आरोपी युवक उनकी भांजी के साथ ही कोचिंग में पढ़ता था। किसी बात को लेकर उनकी भांजी ने दोनों युवकों की शिकायत कोचिंग संचालक से की थी। इधर, दोनों कोचिंग छोड़ चुके थे। उसी बात का बदला लेने के लिए उनकी भांजी पर हमला किया। 

सब इंस्पेक्टर का बयान

जख्मी छात्रा को लेकर सदर अस्पताल पहुंची सब इंस्पेक्टर श्रेहा कुमारी ने बताया कि जख्मी छात्रा का बयान लिया जा रहा है। आरोपी युवक ज्योति आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >