Samastipur News: पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाशों ने महिला से लूटे 2.5 लाख रुपए, सुनसान सड़क पर छोड़कर हुए फरार

Samastipur News: समस्तीपुर की एक महिला से पुलिस की वर्दी में पहुंचे कुछ बदमाशों ने 2.50 लाख रुपए लूट लिए. महिला बैंक में पैसे जमा कराने गई थी. पहले बदमाशों ने महिला को अगवा किया फिर पैसे लूट लिए. इसके बाद महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. पढ़ें पूरी खबर…

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने एसबीआई मेन ब्रांच में पैसे जमा करने आई महिला से 2.5 लाख रुपए छीन लिए. बदमाशों ने महिला को पहले अगवा किया फिर घटना को अंजाम देकर मुजफ्फरपुर के फोरलेन पर छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के रामनाथपुर छतौना की रहने वाली है. पीड़िता की पहचान रामनाथपुर छतौना के रहने वाले राम कुमार ठाकुर की पत्नी अंजना देवी के रूप में की गई है. पीड़ित महिला के बेटे सौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद मां को सदमा लगा है. उनकी तबीयत खराब हो गई है. उन्हें मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस की वर्दी में आए कुछ लोग

मामले को लेकर पीड़िता के बेटे सौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम तक जब मां घर वापस नहीं आई तो मां उन्हें फोन लगाया. उनका फोन बंद आ रहा था. कई बार कोशिश करने के बाद देर शाम में जब बात हुई तो पता चला कि वो फोरलेन के पास सुनसान सड़क पर खड़ी है. मां ने फोन पर बताया कि वो बैंक से रुपए निकालकर एसबीआई के मेन ब्रांच में जमा करने आई थी. तभी पुलिस की वर्दी में कुछ बदमाशों ने उनसे पूछताछ के बहाने उन्हें बाहर बुलाया. बाहर ले गए जहां एक गाड़ी में पहले से पुलिस की वर्दी में कुछ लोग बैठे थे. एक बदमाश वर्दी में उनसे पूछताछ कर रहे थे तभी पीछे से दो लोगों ने मां को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया. 

पैसे लूट कर हो गए फरार

कार में बैठे लोग मां को धमका रहे थे. बदमाशों ने धमका कर मां से 2.5 लाख रुपए छीन लिए और उन्हें मुजफ्फरपुर के फोरलेन के पास सुनसान सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए. जानकारी मिली तो हमलोग मौके पर पहुंचे. वहां मां की स्थिति डर से खराब हो गई थी. इसके बाद हमलोगों ने उन्हें मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद उन्हें समस्तीपुर लेकर आए. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

पीड़िता ने उसके साथ हुए इस छीनतई की जानकारी नगर थाने में दे दी है. नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि उन्हें कल शाम इस घटना की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर गई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar News: सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, माता-पिता के साथ जा रहे थे महाकुंभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >