Samastipur News: नदी में डूबने से विवाहिता की मौत, बच्चों का कपड़ा धोने गई थी मृतका

Samastipur News: समस्तीपुर में एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतका बच्चों का कपड़ा धूलने नदी में गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थानाक्षेत्र के भिड़हा पूर्व पंचायत के मछराही गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका बच्चों का कपड़ा धोने गई थी। मृत महिला की पहचान गांव के ही वकील पासवान की पत्नी चंद्रलेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

रातभर घर नहीं लौटी महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि मृतका का पति वकील पासवान पंजाब रहकर मजदूरी का काम करता है। वहीं मृतका दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। सोमवार शाम वह बूढ़ी गंडक नदी में अपने छोटे बच्चे का कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गड्ढे़ में डूब गई। महिला रातभर घर नहीं लौटी। परिजन परेशान होकर उसे ढूंढ रहे थे। अगले दिन यानी आज किसी ने नदी में महिला का शव उपलाते हुए देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी रोसरा थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर रोसड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले को लेकर यूडी केस दर्ज की जा रही है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >