समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट
Samastipur Liquor Smuggling: समस्तीपुर में खाद (यूरिया) से लदे 18 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. ट्रक के अंदर खाद की बोरियों के पीछे बनाए गए सीक्रेट चैंबर से 587 कार्टन शराब और 287 कार्टन बीयर मिली. मामले में वाहन मालिक समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
लावारिस ट्रक की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस को मुस्तफापुर झाजी टोला में एक ट्रक के लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंच कर ट्रक की जांच की गयी. ट्रक यूरिया की बोरियों से भरा मिला, लेकिन संदेह होने पर बोरियां हटाकर बारीकी से तलाशी ली.
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur: बोरे से उठी बदबू से शव की फैली अफवाह, जांच में निकला मरा हुआ कुत्ता
ट्रक से क्या-क्या मिला?
- 587 कार्टन अंग्रेजी शराब
- 287 कार्टन बीयर
- 21,804 शराब की बोतलें
- 6,912 बीयर की बोतलें
- एक अतिरिक्त नंबर प्लेट
- कम्पोस्ट खाद की बिल्टी
जांच के दौरान ट्रक के अंदर एक गुप्त तहखाना मिला. जब उसे खोला गया तो उसमें छिपाकर रखी गई 5,150 लीटर अंग्रेजी शराब और करीब 8,606 लीटर बीयर मिली.
तस्करों ने कैसे छिपाई थी शराब?
पुलिस के अनुसार, ट्रक में खाद की बोरियों के पीछे एक गुप्त चैंबर बनाया गया था, ताकि सामान्य जांच में शराब का पता न चल सके.
यह भी पढ़ें: ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद
खाद की आड़ में हो रही थी तस्करी की आशंका
पुलिस ने ट्रक के केबिन की तलाशी के दौरान एक अतिरिक्त पीले रंग का नंबर प्लेट, वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की छायाप्रति और कम्पोस्ट खाद की मूल बिल्टी भी बरामद की है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की खेप को खाद की आड़ में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके.
कैसे खुला मामला?
- लावारिस ट्रक की सूचना मिली
- पुलिस मौके पर पहुंची
- यूरिया की बोरियां हटाई गईं
- गुप्त तहखाना मिला
- शराब और बीयर बरामद हुई
- आठ लोगों पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें: पुलिया बन गई, रास्ता बनाना भूल गए… पूर्वी चंपारण में मनरेगा योजना पर उठे सवाल
