शराब अनलोड करने पहुंचे धंधेबाज पुलिस को देख भागे, ट्रक से 2340 लीटर शराब बरामद

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदीश रामी चौक के पास से 2340 लीटर अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है. पुलिस को देखते ही शराब तस्कर और वाहन चालक मौके से फरार हो गए.

Karpoorigram News: जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीश रामी चौक के समीप पुलिस ने शनिवार को ट्रक पर लदी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस को देखते ही वाहन का चालक और शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक, चालक तथा धंधेबाजों की पहचान में जुटी है.

शराब अनलोड करने की मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीश रामी चौक के पास शराब धंधेबाज ट्रक से शराब अनलोड करने की तैयारी में हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही चालक और धंधेबाज भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

ट्रक से 2340 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

थानाध्यक्ष के अनुसार, जब्त शराब की कुल मात्रा 2340 लीटर है. पुलिस ने शराब समेत ट्रक को जब्त कर लिया है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. वाहन के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है. साथ ही फरार चालक और शराब धंधेबाजों का भी पता लगाया जा रहा है.

पहचान के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित लोगों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: मुसरीघरारी में हाईवा की ठोकर से 40 वर्षीय महिला की मौत, सदर अस्पताल में तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >