आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने रचा इतिहास, BDO बनकर बढ़ाया जिले का मान

Samastipur BPSC Success Story: समस्तीपुर के दलसिंहसराय निवासी सौरव कुमार ने BPSC 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर BDO पद प्राप्त किया है. महज 25 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में मिली इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. जानिए खबर विस्तार से...

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में दलसिंहसराय प्रखंड के नगरगामा पंचायत के वार्ड संख्या-08 निवासी सौरव कुमार का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पद पर हुआ है. महज 25 वर्ष की उम्र में मिली इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: बूढ़ी गंडक तट पर योग दिवस का आयोजन, नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

सौरव कुमार के पिता दीप नारायण राम और माता सुनीता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं. साधारण परिवार से आने वाले सौरव ने कठिन मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. सफलता की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया.

सेल्फ स्टडी के दम पर पहले प्रयास में सफलता

सौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्यापति +2 विद्यालय, मऊ वाजिदपुर उत्तर मिर्जापुर से प्राप्त की. 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्वअध्ययन (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से BPSC की तैयारी शुरू की. लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में BDO पद हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर और सिवान की 471 बेटियों ने लिया देश सेवा का संकल्प, दीक्षांत परेड के बाद झूम उठा परिसर

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

सौरव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और ग्रामीणों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया. उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है. उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की.

सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन

सौरव की उपलब्धि पर पंचायत के उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सरपंच उमेश मंडल, पशुपालक संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी, उपसरपंच मुकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र राम, अखिलेश राय, लखींद्र राम, निरंजन यादव, शिक्षक भूषण कुमार, शिक्षक अभिनव कुमार, नरेश राम, दिलीप राम, संतोष राम सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

ग्रामीणों ने कहा कि सौरव ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >