पूसा अस्पताल में पहुंची कैंसर स्क्रीनिंग वैन, मरीजों को मिली मुफ्त जांच की सुविधा

समस्तीपुर के पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में रोटरी कैंसर स्क्रीनिंग वैन द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मरीजों की बीपी, शुगर, कैंसर और हृदय रोग संबंधी जांचें की गईं.

Samastipur News: अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा परिसर में रोटरी कैंसर स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जरूरतमंद मरीजों की ऑनस्पॉट स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. इस दौरान बीपी, शुगर, कैंसर और हृदय रोग सहित कई प्रकार की जांच की गई.

मरीजों की ऑनस्पॉट स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों की बीपी, शुगर के अलावा कैंसर एवं हृदय रोग से संबंधित करीब दर्जनभर जांच की गई. चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए.

गंभीर मरीजों को पटना में जांच कराने की सलाह

शिविर के दौरान जिन मरीजों में गंभीर बीमारी की आशंका पाई गई, उन्हें आगे की विस्तृत जांच और उपचार के लिए पटना स्थित अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी गई.

अतिथियों और चिकित्सकों का किया गया सम्मान

जांच शिविर शुरू होने से पहले अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों और चिकित्सकों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. वहीं सांसद प्रतिनिधि अशोक पासवान ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया.

चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

शिविर में पूसा और पटना से जुड़े चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया. उन्होंने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी बढ़ाई और समय पर जांच कराने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में संवेदक को अपराधियों ने घेरा, 50 हजार नकद, बाइक और बैग लेकर फरार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >