समस्तीपुर: हैदराबाद की बिल्डिंग में मिला समस्तीपुर के प्रवासी मजदूर का शव, पुलिस कर रही जांच

समस्तीपुर के रोसड़ा निवासी प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

रोसड़ा (समस्तीपुर) से मनोज ठाकुर की रिपोर्ट

Samastipur News: रोसड़ा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान गंगा प्रसाद मंडल के 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है.

हैदराबाद की बिल्डिंग में मिला शव

जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार हैदराबाद के नानकरामगुडा स्थित एसएएस बिल्डिंग में मजदूरी का काम करते थे. पुलिस अभिलेखों के मुताबिक सोमवार को बिल्डिंग के चौथे तल पर उनका शव बरामद किया गया. बताया गया है कि वह औंधे मुंह पड़े मिले थे और उनके नाक से रक्तस्राव होने के संकेत मिले हैं.

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

कैसे सामने आया मामला

प्राथमिकी में दर्ज जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में कार्यरत एक सुरक्षा कर्मी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चौथी मंजिल पर अचेत अवस्था में पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि प्रदीप पहले मुंबई में मजदूरी करते थे और करीब छह माह पूर्व रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे. उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी कुमारी, पुत्री अर्चना कुमारी और नेहा कुमारी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में शोक की लहर

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप कुमार मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >