रोसड़ा-बखरी क्षेत्र से पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, 18 सितंबर तक प्रायोगिक परिचालन

बखरी, हसनपुर, सिंघिया, रोसड़ा और विभूतिपुर क्षेत्र के लोगों के लिए पटना से सीधी रेल सेवा की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। ट्रेन संख्या 03215 का प्रायोगिक परिचालन शुरू हो गया है, जिससे लाखों लोगों को राजधानी से सीधा रेल जुड़ाव मिलेगा।

Rosera Patna Train: बखरी, हसनपुर, सिंघिया, रोसड़ा और विभूतिपुर क्षेत्र के लोगों की राजधानी पटना के लिए सीधी रेल सेवा की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार आंशिक रूप से पूरी हो गयी. ट्रेन संख्या 03215 का प्रायोगिक परिचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है. फिलहाल यह सेवा 18 सितंबर तक प्रायोगिक तौर पर चलेगी. पर्याप्त यात्री और आमदनी मिलने पर इसे नियमित किए जाने की संभावना है.

पर्याप्त यात्री मिलने पर नियमित होगी सेवा

क्षेत्रवासियों से इस ट्रेन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गयी है. वरिष्ठ लोक मंच, रोसड़ा के प्रतिनिधियों ने कहा कि रेल सेवा को स्थायी बनाने में यात्रियों की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी. जितनी अधिक संख्या में लोग इस ट्रेन से यात्रा करेंगे, रेलवे के समक्ष नियमित परिचालन का आधार उतना ही मजबूत होगा.

कई जनप्रतिनिधियों के प्रयास को बताया महत्वपूर्ण

वरिष्ठ लोक मंच के सदस्यों ने इस रेल सेवा को शुरू कराने में पूर्व सांसद प्रिंस राज, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया.

क्षेत्रवासियों की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक और समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश सहित रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया गया.

ट्रेन के चालक का किया गया अभिनंदन

ट्रेन सेवा के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ लोक मंच के अध्यक्ष प्रो. शिव शंकर सिंह, सचिव रामेश्वर पूर्वे, रमेश गामी, नंद कुमार ठाकुर और प्रो. मो. उमर समेत मंच के सदस्यों ने रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन संख्या 03215 के वरीय चालक राम प्रमोद सिंह और कनीय चालक कुशार मेहता का स्वागत किया.

दोनों चालकों को माला, पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें गांधी मार्ग पुस्तक भी भेंट की गयी.

कार्यक्रम में आकाश गाड़ा, रवि रंजन, रवि शर्मा, सागर, मनीष कुशवाहा, कर्मवीर चौहान और नीतीश नायक समेत शहर के कई युवा शामिल हुए.

लाखों लोगों के लिए पटना से सीधा जुड़ाव

वरिष्ठ लोक मंच के सदस्यों ने कहा कि यह सेवा केवल एक ट्रेन का परिचालन नहीं है, बल्कि बखरी, हसनपुर, सिंघिया, रोसड़ा और विभूतिपुर क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राजधानी पटना से सीधा रेल जुड़ाव स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूसेरा घाट रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक सुभाष कुमार, वाणिज्य अधीक्षक सोहन राम और प्रवर वाणिज्य लिपिक सह टिकट जांचकर्ता कुणाल कुमार के सहयोग के लिए भी मंच की ओर से आभार जताया गया.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: 19 से 23 अगस्त तक उत्तर बिहार में बदलेगा मौसम, छह जिलों में बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >