Samastipur News: आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के प्रथम बैच के नव-नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए गुरुवार को अभिनंदन सह स्वागत समारोह एवं सत्रारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुई. संस्थान परिवार ने सभी नवप्रशिक्षुओं एवं उनके अभिभावकों का पुष्पवर्षा और गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया.
Dalsinghsarai News: अनुशासन और गुणवत्ता आधारित शिक्षा पर दिया गया जोर
संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, समय के सदुपयोग और निरंतर मेहनत से तय होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहकर पूरे समर्पण के साथ अध्ययन करने की अपील की. प्राचार्य डॉ. मो. इमामुद्दीन ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान देती है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
स्वागत गीत वर्षा कुमारी, दीप्ति कुमारी, नगमा खातून और राखी कुमारी ने प्रस्तुत किया. इसके बाद खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, श्वेता कुमारी, साधना कुमारी, अंजली कुमारी और रोशनी कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया.
अनिकेत और अनिशी बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर
कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनिकेत प्रकाश को मिस्टर फ्रेशर तथा अनिशी गुड़िया को मिस फ्रेशर चुना गया. दोनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुमार चंचल ने किया जबकि स्वागत भाषण राजेश कुमार गिरी ने दिया. अंत में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
यह भी पढ़ें: रोसड़ा में केंद्रीय विद्यालय की मांग विधानसभा में उठी, विधायक ने सरकार से की अनुशंसा की अपील
