Samastipur News:बीएन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक ऋतुराज

यह सम्मान उनके नवाचारी शिक्षण कार्यों और शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण का प्रतीक है. श्री जयसवाल की उपलब्धियां कम उम्र में ही अनेक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित करती है.

फोटो संख्या : 21 ऋतुराज जयसवाल Samastipur News:समस्तीपुर : शिक्षा के प्रति समर्पण एवं साधना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में पदस्थापित शिक्षक ऋतुराज जयसवाल को बीएन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उनके नवाचारी शिक्षण कार्यों और शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पण का प्रतीक है. श्री जयसवाल की उपलब्धियां कम उम्र में ही अनेक प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित करती है. उन्होंने वर्ष 2023 और 2024 में राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित टीएलएम मेला में सम्मान प्राप्त किया है. इसके साथ ही उन्हें ज्ञानदा शिक्षा रत्न पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा भी सम्मानित किया गया है. देश एवं राज्य स्तर के अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अपनी कार्यकुशलता, सृजनशीलता और तकनीकी दक्षता से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है. मिशन निपुण बिहार के उद्देश्यों को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता और जिद उन्हें और भी खास बनाती है. 21वीं सदी के कौशल एवं तकनीक के माध्यम से शिक्षा को सरल, रोचक और व्यवहारिक बनाते हुए वे शैक्षणिक बदलाव के प्रण के साथ आगे बढ़ रहे हैं.उनकी यह लगातार उपलब्धियों की श्रृंखला शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >