Samastipur News:सिंघिया में पदाधिकारी ने लिया छठ घाटों की तैयारियों का जायजा

प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सुनीता रानी और थानाध्यक्ष श्याम मेहता की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और नदी घाटों का निरीक्षण किया.

Samastipur News:सिंघिया : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी सिंघिया प्रखंड और नगर क्षेत्र में जोर पकड़ लिया है. इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सुनीता रानी और थानाध्यक्ष श्याम मेहता की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और नदी घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों के इस सक्रिय कदम से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. इस दौरान घाटों पर सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया गया. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिये कि वे घाटों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें. खतरनाक हिस्सों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था करें. इसके साथ ही घाटों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने और चिकित्सा सुविधाओं के लिए टीम को तैयार रखने को भी कहा गया है. प्रशासन की इस सक्रियता से यह सुनिश्चित हो रहा है कि महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >